बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार वह गुरूवार शाम जूस लेने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि मोहल्ले का अरशद उसे बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठाकर जंगल की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची।परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर देर रात कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य जुटा कर जांच शुरू की। उधर कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आ...