Bijnor News: युवक पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: सोमवार को बाइक से बच्चे के टकराने के बाद हुए विवाद के अगले दिन मंगलवार को एक युवक पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन, पीठ और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कजियान निवासी ईशान अहमद उर्फ काला पुत्र मुजाहिद सोमवार को बाइक से मोहल्ला अचारजान की जोशी बस्ती से होकर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक बच्चे से टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद मोहल्ले के लोगों से उसकी कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि ईशान अपनी बाइक मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: नाश्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.