बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: मोहल्ला फूलबाग निवासी एक युवक को पांच युवकों ने घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम वह किसी काम से मोहल्ला नौमी जा रहा था। आरोप है कि पांच युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। घायल अमित को उपचार के लिए सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...