Bijnor News: युवक को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार, एक अभी फरार
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: किरतपुर। नहर पर एक युवक के सीने में गोली मारकर घायल कर देने के मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी नाबालिग है। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल युवक की हालत में सुधार है। दो दिन पूर्व गांव डबासोवाला नहर पर गांव बड़ा पाईमार निवासी रुपेन्द्र पुत्र सुरेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद सुरेंद्र सिंह की ओर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की टीम घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग है। घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.