Bijnor News: युवक को ऑटो से उतारकर बेल्टों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: मुरादाबाद-धामपुर रोड पर मंगलवार को एक युवक के साथ कथित रूप से बेल्टों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अर्श पुत्र जाकिर, निवासी ग्राम किवाड़, ने बताया कि वह अपने गांव से धामपुर स्थित अपनी नानी के घर जा रहा था। आरोप है कि सहसपुर में बाइक सवार फरहान, अरबाज और आदित्य ने उसका ऑटो रुकवाया, उसे ऑटो से नीचे उतारा और बेल्टों से बुरी तरह मारपीट की।बताया जाता है कि आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर तीनों आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित स्योहारा थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष स्योहारा ने पीड़ित का मेडिकल कराने के लिए स्लिप जारी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.