Bijnor News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम
बिजनौर, नवम्बर 28 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की मौत नशे का इंजेक्शन लगाए जाने से होने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शहर कोतवाली के आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी शमीम 26 वर्ष पुत्र बब्बू की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत नशे का इंजेक्शन लगाए जाने से हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.