Bijnor News: यातायात पुलिसकर्मी ने की युवक से अभद्रता, वीडियो वायरल
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के नगर पालिका के सामने एक युवक के साथ यातायात पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मी ने युवक के साथ अभद्रता करने के साथ ही धक्का भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर नौ सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे नगर पालिका के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक बुलेट पर बैठने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मी उसके पास आता है और उससे कुछ कहता है। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी युवक को धक्का देता है। बुलेट को हटाकर दूसरे तरफ ले जाता दिखाई दे रहा है।-कोट...युवक ने गलत जगह बुलेट खड़ी की थी। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.