बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: बिजनौर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मौसम का मिजाजः झमाझम बारिश हुई, मिली गर्मी से राहत झमाझम बारिश से जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार से रूक रूककर हो रही झमाझम बारिश ने जहां गर्मी व उमस से बड़ी राहत दी है। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रमुख स्थानों व सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश होने से बाजारों में भी सूनापन रहा। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। गुरूवार को 100 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई।जलभराव की समस्या बुधवार की रात से लगातार हो रही बारिश गुरूवार को दिनभर जारी रही। दिनभर झमाझम बारिश होती रही। लगातार बारिश के चलते कई मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हर तरफ जलभराव के ...