Bijnor News: मौसम अनुकूल रहने पर आज होगी मस्जिद परिसर में खुदाई
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में चल रहे मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को भी खुदाई का काम बंद रहा। लगातार बारिश के कारण मस्जिद परिसर में कीचड़ होने से खुदाई का कार्य प्रभावित रहा। बुधवार को मौसम अनुकूल रहने पर परिसर में दोबारा खुदाई शुरू करने की बात कही जा रही है। गांव बनखला स्थित मस्जिद परिसर में कुआं होने की शिकायत ग्राम रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने पुलिस अधीक्षक से की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मस्जिद कमेटी की ओर से परिसर में खुदाई कराने की बात कही गई थी। बताया गया कि पिछले कई दिनों से मस्जिद परिसर में खुदाई का काम चल रहा था।इसी दौरान लगातार बारिश होने से परिसर में पानी और कीचड़ जमा हो गया। इसके चलते मंगलवार को भी मजदूर खुदाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.