बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बढ़ापुर खंड की ओर से रविवार को ग्राम मोहिउद्दीनपुर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और संघ के विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय वर्मा, विभाग कार्यकारिणी सदस्य ने संघ के कार्यों और विचारधारा के बारे में बताते हुए कहा कि देशभक्ति केवल विचारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार में भी उतारना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार पटेल ने सभी से संघ से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।इस यह भी पढ़ें- Deogarh News: शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न, देवघर की आठ शाखाओं में गूंजा संघ का संदेश अवसर पर...