बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: काशीपुर-ठाकुरद्वारा-जसपुर- भूतपुरी-शेरकोट-धामपुर रेल मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर राजौरी-पैगंबरपुर के बीच रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की गई। मंगलवार को गांव मोहम्मदपुर राजौरी स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में जोनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित काशीपुर-ठाकुरद्वारा- जसपुर-भूतपुरी-शेरकोट-धामपुर रेलवे लाइन निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जसपुर-भूतपुरी के बीच करीब 20 किमी तक कोई स्टेशन प्रस्तावित नहीं है। इस 20 किमी दायरे में स्थित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग रेलवे की सुविधा से वंचित हो जाएंगे। बैठक में प्रस्तावित रेल मार्ग स्थित मोहम्मदपुर राजौरी-पैगंबरपुर (श्री बालाजी नगर) के बीच में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की ...