बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: ग्राम बरूकी निवासी मनीष कर्णवाल का मोबाइल फोन हैंग कर साइबर ठगों ने बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 95,990 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रमेश रेहाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनीष कर्णवाल के अनुसार, 27 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। इसके बाद उनका फोन हैंग हो गया। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से पहले चार हजार और फिर 35,990 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 95,990 रुपये की ठगी हो गई।पीड़ित ने घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने संबंधित बैंक अधिकारियों और ईमेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी, लेकिन रकम वापस नहीं मिल सकी।थानाध...