बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर मोबाइल चोरी के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने और दस हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी मंडावर से की। थाना मंडावर क्षेत्र के अमित कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम सीमली, दयालवाला में मोबाइल की दुकान करता है। दुकान स्वामी का आरोप है कि दिनांक 3 जुलाई को मंडावर थाने में तैनात सिपाही दयालवाला स्थित उसकी दुकान से जबरदस्ती उठाकर थाना ले गया। आरोप है कि सिपाही ने उस पर चोरी का मोबाइल बेचने का झूठा आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दरोगा पर फर्जी ढंग से शिकायत निस्तारण कराने का आरोप उसने मोबाइल के बिल और कागजात दिखाए, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। थाने में मौजूद दूसरे सिपाही ने ...