Bijnor News: मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर चला यातायात पुलिस का चाबुक
बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पिछले पांच दिनों में पुलिस ने 55 मोडिफाइड साइलेंसर उतरवाए, जबकि 57 मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के चालान किए गए। तेज आवाज वाले साइलेंसर को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा।
अभियान का विवरण यातायात पुलिस ने 29 अगस्त से दो सितंबर तक अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों को रोककर जांच की गई। ऐसे वाहनों से साइलेंसर उतरवाए गए और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए गए। यातायात पुलिस की कार्रवाई में मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। ऐसे वाहनों के 57 चालान किए गए। इसके अलावा 55 मोडिफाइड साइलेंसर उतारे गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.