Bijnor News: मॉर्निंग वॉक पर निकला किशोर मालगाड़ी की चपेट में आया, मौत
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: स्योहारा थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह की सैर पर निकले किशोर की रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह स्योहारा के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक किशोर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। चीखपुकार सुनकर लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान 15 वर्षीय उज़ेफा पुत्र कारी महमूद के रूप में हुई जो मूल रूप से गांव बेरखा का निवासी था। वर्तमान में उसका परिवार गांव चकमेहदूद सानी में रह रहा है। परिजनों की मानें तो उजेफा प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह भी मार्निंग वॉक पर निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मामला मालगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.