Bijnor News: मेहंदी में शुमाएला और वॉल हैगिंग प्रतियोगिता में पलक प्रथम
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वॉल हैंगिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. साधना एवं मुख्य निर्णायक मंडल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक, ब्राइडल और आधुनिक डिजाइनों की मनमोहक छटा बिखेरी। वहीं, वॉल हैंगिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। बेकार पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं, रंग-बिरंगे धागों, चूड़ियों, मोतियों और कागजों से बेहद खूबसूरत और आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। निर्णायक मंडल ने बारीकी से सभी कृतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की।मेहंदी प्रतियोगिता में शुमाएला ने प्रथम, अरीबा ने द्वितीय और डॉली ने तृतीय तथा सना परवीन ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.