बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: क्षेत्र के ग्राम फीना में मेले के ठेके की बोली लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट होगयी। पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को गांव फीना निवासी कपिल कुमार ने रिपोर्ट लिखाई कि 17 सितंबर की रात को वह अपने घर पर अपने दोस्त प्रतीक, भाई गौरव कुमार और अनुभव राजपूत के साथ बैठा था। तभी गांव के ही ललित पुत्र मेघराज, राजीव पुत्र राम किशन और ललित पुत्र गोविंद कार से उसके घर पहुंचे। तीनों ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए कहा मेले का ठेका लेने को बोली लगाने को लेकर गाली गलौज की, विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना 112 पर देने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...