Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का आगाज़, हर सोमवार मिलेगा गैस्ट्रो सर्जन का परामर्श
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल में मरीजों को अब सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए कॉलेज प्रशासन ने विशेष गैस्ट्रो सर्जरी परामर्श सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी के नेतृत्व में शुरू की गई इस नई पहल के तहत प्रख्यात गैस्ट्रो सर्जन डॉ. यासिर बेग, एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच (गैस्ट्रो सर्जरी) की सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. बेग पेट, लिवर, आंत और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों और उनकी सर्जरी से संबंधित परामर्श व उपचार प्रदान करेंगे。
डॉ. यासिर बेग की सेवाएं डॉ. यासिर बेग (गैस्ट्रो सर्जन) प्रत्येक सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.