बिजनौर, नवम्बर 15 -- Bijnor News: बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मेमन सादात प्रथम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैजिकल चेयर प्रतियोगिता में कनिका ने प्रथम तथा शौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेंढक रेस में आर्यन प्रथम और लवी द्वितीय रहे। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अनुराधा ने प्रथम तथा कनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी शिक्षकों और बच्चों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उनको नमन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं उनके विचारों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को शिक्षकों द्वारा रबर, पेंसिल, इरेज़र एवं टॉफियां देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के च...