Bijnor News: मूसलाधार बारिश का कहर:: सरकारी स्कूल की दीवार गिरी, कई विद्यालयों में जलभराव से बच्चों की बढ़ी परेशानी
बिजनौर, जुलाई 10 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जलीलपुर ब्लॉक के गांव सुन्दरा स्थित जूनियर हाई स्कूल की दीवार बारिश के चलते भरभराकर गिर गई, जबकि कई विद्यालयों के प्रांगण और प्रवेश मार्ग जलमग्न होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलीलपुर ब्लॉक के कई सरकारी विद्यालयों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव सुन्दरा स्थित जूनियर हाई स्कूल की एक दीवार तेज बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे विद्यालय भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: आसमान से आफत, 262.8 एमएम पड़ा पानी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.