बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: मंडावर थानाक्षेत्र के गांव रायपुर बेरीसाल में सोमवार देर रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से एक किसान के मुर्गी फार्म में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दो युवा किसान करंट लगने से झुलस गए। आग से फार्म में रखा दाना और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग गन्ने के खेतों तक भी पहुंचने लगी, घटना से आक्रोशित किसानों ने भाकियू लोक शक्ति के बैनर तले चंदक विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने बिजली अधिकारियों पर समय से आपूर्ति बंद नहीं करने और संविदा एसएसओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। देर रात अधिशासी अभियंता समेत तीन अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने उन्हें धरने पर बैठा लिया। पीड़ित किसान की हरसंभव मदद के आश्वासन पर रात 11:50 बजे धरना समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Hapur News: हादसे के खतरे को ले...