बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: मोहल्ला काजी सराय, मस्जिद कुरैशीयान नगीना में जलसा सीरत-ए-नबवी स. की रोशनी में व्यापार विषय पर जलसा सीरत-ए-नबवी स. का आयोजन किया गया। जलसे की शुरुआत कारी फरमान की तिलावत से हुई। मौलाना वारिस कासमी ने नात पेश की। मुख्य अतिथि दारुल उलूम वक्फ देवबंद के उस्ताद मुफ्ती रिफाकत हुसैन कासमी ने कहा कि इस्लामी व्यापार केवल मुनाफा कमाने का जरिया नहीं, बल्कि हलाल रोजी, ईमानदारी और अल्लाह की रज़ा हासिल करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान व्यापारी को हलाल-हराम की पहचान, आपसी रजामंदी, साफ शर्तों, न्याय और लोगों के अधिकारों की अदायगी का ध्यान रखना चाहिए। व्यापार में असली बरकत ज्यादा पैसा नहीं, बल्कि तकवा, हलाल कमाई और अल्लाह की रज़ा में है।

समाज सुधार की आवश्यकता मौलाना शाह शफीक कासमी अफजल गढ़ी ने समाज सुधार पर...