बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पशु चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात पुलिस हरेवली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप पुलिस को देखकर तेजी से बिरला फॉर्म जाने वाली कच्ची चकरोड़ पर उतर गई। कुछ दूर जाकर पिकअप पेड़ से टकरा गई तथा बदमाशों ने नीचे उतरकर भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिस कर्मी मोहित घायल हो गया। जबावी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तथा दो लोग घायल हो गए। जबकि तीसरे को पुलिस ने पकड़ लिया।

अपराधियों की जानकारी प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुठभेड़ में घायल रूड़की (उत्तराखंड) के मौहल्ला सती निवासी साकिब तथा कांठ (मुरादाबाद) के नया गांव निवासी इरशाद सहित रूड़की के वंदा रोड निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया गया। पुल...