Bijnor News: मुकरपुरी की गौशाला की हालत खस्ता
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम मुकरपुरी में चल रही गौशाला की हालत इनदिनों खस्ता बनी हुई है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गौशाला में गायों के लिए भोजन और चारे की व्यवस्था ठीक प्रकार से नहीं है, जिससे उन्हें भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गौशाला के इधर-उधर पशुओं के अवशेष भी पड़े हुए हैं। ऐसा लगता है कि जो गाए मर जाती है। उन्हें इधर-उधर फेंक दिया जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जब तक व्यवस्था ग्राम प्रधान के अधीन थी तब तक लगभग ठीक चल रहा था। अब यह व्यवस्था किसी संगठन को दे दी गई है जिससे गायों की देखभाल ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है। बजरंग दल के लोगों और ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी तथा थाना प्रभारी से गौशाला का संज्ञान लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.