बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने गुरुवार को किरतपुर थाने में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गुरूवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने किरतपुर में पैदल गश्त किया। गश्त के बाद एसपी व एएसपी सिटी ने थाने पर तैनात पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर जोर दिया।इस दौरान पुलिस अधिक...