Bijnor News: मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को मिशन शक्ति प्रभारी एसआई कुमारी जया के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली में सीओ देश दीपक सिंह, महिला थानाध्यक्ष, भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश सैनी, भाजपा नेता विकास गुप्ता रॉकी, रालोद नेता डॉ. भूपेंद्र चौधरी, मीनू राजपूत, महिला पुलिसकर्मी व कॉलेज की छात्राएं समेत व्यापारी भी शामिल रहे। रैली चांदपुर थाने से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस थाने पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पुलिस व महिला वालंटियर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.