Bijnor News: मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- Bijnor News: मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन और भाजपा नेताओं ने डीजे पर देशभक्ति की धुनों के साथ जागरूकता रैली निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नवरात्र में मिशन शक्ति अभियान का फेज 6.0 शुरू किया गया है। नवरात्र के दूसरे दिन सीओ राजेश सिंह सोलंकी और थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह रैली स्कूली छात्राओं के साथ सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे थाना नगीना कोतवाली से शुरू हुई और महात्मा गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के सामने संपन्न हुई। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है और नवरात्र में इसका छठा चरण चल रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आदि शक्ति की आराधना संग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.