बिजनौर, अक्टूबर 13 -- मिशन शक्ति के तहत महिला कर्मियों का सम्मान Bijnor News: कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण से पहचान बनाने वालीं जिले की करीब 100 महिला कर्मियों को मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई व एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंगलवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति 6 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकरण और स्वावलंबन को समाज की प्राथमिकता बताया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास में अहम है। उनकी सुर...