बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: विकास खंड के डवाकरा हॉल में श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित गोष्ठी में प्राविधिक सहायक अनुज कुमार ने किसानों को श्री अन्न की फसलों, उनकी खेती की तकनीक और मिलेट्स उत्पादों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। प्राविधिक सहायक कपिल कुमार ने मृदा पोषक तत्वों एवं संचारी रोग नियंत्रण के बारे में बताया। राजकीय कृषि निवेश भंडार प्रभारी रमेश कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं, उपलब्ध कृषि निवेश और अनुदान की जानकारी किसानों को दी। यह भी पढ़ें- मल्टीलेयर कृषि, मिलेट्स और फसल विविधीकरण पर दिया जोरकिसानों का अपील ब्लॉक प्रमुख आकांक...