Bijnor News: मालन नदी में डूबे किशोर की तीसरे दिन भी तलाश जारी
बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: मालन नदी में डूबे दो किशोरों में एक का शव तीसरे दिन भी चले सर्च आपेरशन के बाद भी बरामद नहीं हुआ। बचाव दल ने पूरे दिन कड़ी मशक्कत की लेकिन एक किलोमीटर के दायरे में भी डूबे किशोर का शव बरामद नहीं हुआ। मालन नदी पर नहाने गए मोहल्ला राधगान के तीन किशोर मालन में डूब गए जिसमें एक किशोर सादिम पुत्र शाह आलम तो तैरकर बाहर निकल आया। दूसरे किशोर शाबान पुत्र शादाब का शव नदी से बरामद हो चुका है, लेकिन आलिम पुत्र आजिम का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। रविवार को पुलिस टीम ने घंटों डूबे किशोर की नदी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.