Bijnor News: मालन नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 31 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी मंजीत (48) पुत्र बलदेव की रविवार दोपहर मालन नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी पार कर खेत से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार की दोपहर ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी मंजीत (48) पुत्र बलदेव मालन नदी पार करके अपने खेत में गया था। खेत से वापस लौटते समय नदी का बहाव तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी गोताखोरों ने नदी में तलाश कर मंजीत को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.