Bijnor News: मालन और गंगा उफान पर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बारिश और नदियों में बढ़े पानी के चलते रावली-शाहजादपुर मालन रपटे पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। पानी का बहाव बढ़ने से रपटा मार्ग से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके चलते आसपास के 10 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। मालन के उफान के चलते रावली-शाहजादपुर मार्ग पर बने रपटा के ऊपर करीब दो फीट पानी आने के बाद बुधवार को भी वाहनों का आवागमन बंद रहा। तेज बहाव के कारण लोगों के लिए पैदल या दोपहिया वाहन से रपटा पार करना भी जोखिम भरा बना हुआ है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है。 यह भी पढ़ें- Kanpur News: प्रयागराज में यमुना उफनाई, कानपुर में बाढ़ का खतरानावों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.