Bijnor News: मार्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र के मंडावर-बिजनौर मार्ग पर गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजा और कार की तलाश में शुरू की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार मंडावर थानाक्षेत्र के गांव देवीदास वाला निवासी 31 वर्षीय शिवम उर्फ टोनी पुत्र सतेन्द्र गुरुवार सुबह अपने दोस्त पंकज के साथ मंडावर-बालावाली मार्ग पर मार्निंग वॉक पर निकला था। इस दौरान अज्ञात कार ने शिवम में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दोस्त पंकज ने परिवार व पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवम की मौत की जानकारी मिलते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.