Bijnor News: मारपीट की तहरीर सौंपी
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: स्योहारा, संवाददाता।मुरादाबाद मार्ग स्थित विशाल मेगामार्ट से खरीदारी करने आए युवक को मेगामार्ट से निकलते ही तीन-चार युवकों ने घेर लिया, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को देख युवक फरार हो गये । गुरुवार दोपहर आदित्यवीर पुत्र यशपाल निवासी अमिनाबाद ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार आदित्यवीर विशाल मेगामार्ट से निकला तो युवकों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी। पास के मंदिर पर ड्यूटी कर रही पुलिस को देखकर युवक भाग निकले और आदित्यवीर ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई ।पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और सीसीटीवी फुटेज निकाल कर मामले की जांच की जा रही है । जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.