Bijnor News: मानहानि नोटिस के विरोध में जुटे युवा
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: मां कामाख्या अस्पताल के मालिक डॉ. भारत की ओर से जलालपुर निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ जोगी को भेजे गए मानहानि नोटिस को लेकर शनिवार को गांव जलालपुर में युवाओं की बैठक हुई। योगेंद्र सिंह के निवास पर आयोजित बैठक में युवाओं ने नोटिस को लेकर चर्चा की और डॉक्टर के कथित व्यवहार पर नाराजगी जताई।बैठक में युवाओं ने आरोप लगाया कि डॉ. भारत द्वारा आए दिन आमजन और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं ने मामले में एकजुटता दिखाते हुए योगेंद्र सिंह के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।बैठक में रजनीश अहलावत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। मामले को लेकर आगे भी सामूहिक रूप से आवाज उठाने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.