Bijnor News: मानसून की पहली बारिश में खुली नांगल सफाई व्यवस्था की पोल
बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: मानसून की पहली बारिश में ही नालों से जल निकासी अवरूद्ध होने के कारण मुख्य बाजार में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नांगल के मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाले बने हैं। लेकिन नालें गंदगी से अटे होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। मंगलवार को हुई पहली बारिश ने ही सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से मार्ग पर जलभराव हो गया। जल निकासी न होने से मुख्य बाजार के वपारियों प्रभात कुमार शकील अहमद यमन रियासत मोहम्मद यूसुफ आदि की कई दुकानों में पानी घुस गया। जिसके कारण इन लोगों का भारी नुकसान ही नहीं हुआ बल्कि काफी परेशानियों से जूझने के लिए इन्हें मजबूर होना पड़ा। इनके साथ मार्ग से गुजरने में राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। व्यापारियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.