बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: प्रगतिशील रसोईया संगठन की महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने, रसोईयों को नियमित करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने नांगल थानाध्यक्ष को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। सोमवार को नांगल स्थित धर्मशाला में बैठक हुई। अध्यक्षता सुनीता देवी ने ओर संचालन लीलावती ने किया। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। लेकिन यह धनराशि अभी तक रसोइयों के खातों में नहीं पहुंची है।उन्होंने कहा कि रसोइयों से काम लेने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं दिया जा रहा है। रसोइयों को नियमित कर न्यूनतम वेतन लागू किया जाए तथा उन्हें मनमाने तरीके से काम से हटाने पर रोक लग...