बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: मोहल्ला फतेहनगर स्थित गढ़ी मंदिर में चल रही मोक्षदायिनी शिवमहापुराण कथा मंदाकिनी के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने माता पार्वती जन्म एवं उनकी कठोर तपस्या का प्रसंग श्रवण किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिव महापुराण कथा में सुनाया माता पार्वती के जन्म का प्रसंग कथा व्यास का संदेश कथा व्यास पीठाधीश्वर पंडित राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि दृढ़ संकल्प, श्रद्धा और तप के बल पर माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। कथाव्यास ने बताया कि माता सती के देह त्याग के बाद उन्होंने पर्वतराज हिमालय के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया। बचपन से ही उनका मन भगवान शिव की भक्ति में रमा रहता था। देवर्षि नारद के मार्गदर्शन में माता पार्वती ने वर्षों तक कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। उनकी अटूट भक्ति और ...