बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को मंदिरों से लेकर घरों तक मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। महाअष्टमी पर घरों में नौ कन्याओं और एक लांगूर को भोजन कराकर पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं के पैर धोकर उन्हें रोली और अक्षत का तिलक लगाया गया। इसके बाद हलवा, पूरी और चने का भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। चांदपुर के मां देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: महाअष्टमी पर हुआ कन्या पूजन, मां के जयकारों से गूंजा महानगर नवरात्र के चलते मंदिरों में भ...