Bijnor News: मां-बेटी के शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
बिजनौर, नवम्बर 25 -- Bijnor News: चांदपुर के जलीलपुर मार्ग स्थित अकबरपुर सीमली के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत के बाद बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव लेकर परिजन चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित रूपपुर के पास पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने 10 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हादसे में घायल सभी लोगों के उपचार का खर्च उठाने की मांग की। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन कई घंटे तक जारी रहा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार चांदपुर के गांव अकबरपुर झोझा निवासी नीलेश कुमार मंगलवार को अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपनी दादी मुगिंया का दीपदान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.