बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र के पावन आगमन से ठीक पहले शहर में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम मंदिर से माता रानी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ​शोभायात्रा में सजी भगवान शंकर-पार्वती की जीवंत झांकी और राम दरबार ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक कलश यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। माता रानी के मनमोहक भजनों और गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। ​नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 1979 पंडालों में आज से गूंजेंगे मां दुर्गा के जयकारे कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। ​विभिन्न...