बिजनौर, सितम्बर 12 -- Bijnor News: नूरपुर छिबरी गांव में शनिवार दोपहर एक मां के सामने ही उसका पांच साल का बेटा काल के गाल में समा गया। टेंपो से उतरते ही मासूम सड़क पर आया और तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार मूसा पांच वर्ष पुत्र सलमान अपनी मां के साथ धामपुर से टेंपो से घर लौटा था। गांव में टेंपो रुका तो मां चालक को किराया देने लगी। इसी बीच मूसा हाथ छुड़ाकर सड़क की ओर भाग गया। तभी सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया...