Bijnor News: मां की मर्जी के बिना बच्ची को दिया गोद, शिकायत पर पुलिस ने लौटाई मासूम
बिजनौर, नवम्बर 5 -- Bijnor News: ग्राम चक शहजानी स्थित 100 बेड के अस्पताल में करीब तीन माह पूर्व जन्मी एक दूधमुंही बच्ची को उसके पिता द्वारा कथित रूप से दूसरे परिवार को गोद देने का मामला सामने आया है। मामला तब पुलिस तक पहुंचा, जब बच्ची की मां ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर केके विश्नोई को शिकायती पत्र देकर बेटी वापस दिलाने की गुहार लगाई।महिला का आरोप है कि अस्पताल की एक नर्स ने उसके पति की मिलीभगत से बच्ची को दूसरे परिवार को गोद दिलवा दिया। बच्ची के जन्म के समय वह बेहोशी की हालत में थी। इस दौरान उससे न तो कोई सहमति ली गई और न ही बच्ची को गोद देने की जानकारी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन माह की मासूम को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बेटी को वापस पाकर मां ने राहत की सांस ली। मामले में अस्पताल की नर्स और बच्ची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.