Bijnor News: मांगों को लेकर 13 को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे फार्मासिस्ट
बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर फार्मासिस्ट संवर्ग की लंबे समय से लंबित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के फार्मासिस्ट संवर्ग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी आगामी 13 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बिजनौर के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि के अनुसार यह धरना प्रदर्शन प्रात: 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फार्मासिस्ट संवर्ग के प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री को अपना 18 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित करेंगे। बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.