बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: जिले के ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर 23 मांगों को लेकर डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। डीएम को ज्ञापन देकर मांगों के निस्तारण की मांग की। बड़ी संख्या में प्रधानों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। बाद में विकास भवन सभागार में सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को कई बार अफसरों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

प्रदर्शन के मुद्देजिलाध्यक्ष सचिन मलिक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देने के लिए विवश होंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।...