Bijnor News: मांगों को लेकर आठ दिन से एक पैर पर खड़े संत का अनशन समाप्त
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव कुलचाना स्थित देवस्थान मंदिर के महंत सुमारी दास ने मंदिर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी निर्माण और मंदिर तक कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर आठ दिन तक एक पैर पर खड़े होकर अनशन किया। प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया। चांदपुर के गांव कुलचाना स्थित देवस्थान मंदिर के महंत सुमारी दास मंदिर की दो प्रमुख मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से एक पैर पर खड़े होकर अनशन कर रहे थे। उनका कहना था कि मंदिर जंगल के बीच स्थित है, जहां लगातार गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। मंदिर की चारदीवारी नहीं होने से श्रद्धालुओं और महंत की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। इसके अलावा मंदिर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.