Bijnor News: महिला से मारपीट, दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के ग्राम बासोंवाला में पैसों के लेनदेन को लेकर दो भाइयों पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बासोंवाला निवासी सलोनी पत्नी हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व गांव के ही रोहित और साहिल ने पैसों के लेनदेन को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pakur News: गाली-गलौज व जान मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.