बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: दहीरपुर की महिला ने गांव की ही एक महिला और उसके साथियों पर डॉक्टर बनकर फोन करने, धोखाधड़ी कर बैंक खातों से हजारों रुपये निकालने तथा शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले मे महिला सहित छह लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। नाजमा ने बताया कि एक जुलाई 2026 को गांव की आशा इशरत ने उसे फोन किया। बताया कि डॉक्टर साहब बात कर रहे हैं। उनसे बात कर लो और जो जानकारी मांगी जाए, वह बता देना। आरोप है कि इसके बाद इशरत ने पीड़िता से उसकी बेटी के 16 हजार रुपये आने की बात कहते हुए बैंक खाते की जानकारी मांगी। उसने अपने बेटे सलमान के पीएनबी शाखा भागूवाला के खाते की जानकारी दी। इसके बाद खाते में रुपये नहीं आने की बात कहकर उससे दूसरे बैंक खाते की जानकारी मांगी गई। आरोप है कि पीड़िता ने अपने बेटे के आईसीआईस...