बिजनौर, नवम्बर 7 -- Bijnor News: थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की विवाहित बेटी ने अपने पिता और भाई पर मां को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी निवासी कृष्ण दत्त शर्मा करीब 50 वर्षीय पत्नी कांता देवी के साथ पिछले आठ माह से नगीना की लाइनपार स्थित आजाद कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। दंपती के सात बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी की शादी दिल्ली में हुई है, जबकि छह बेटियां और बेटा गांव में रहते हैं।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कृष्ण दत्त शर्मा अपनी पत्नी के साथ नगीना से गांव पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे कांता देवी की संदिग्ध परिस्थितिय...