बिजनौर, सितम्बर 1 -- Bijnor News: बाजार में सब्जी लेने जा रही महिला का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगने और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया गया कि रविवार को चांदपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बाजार जा रही थी। आरोप है कि मोहल्ला कटारमल निवासी मुसीर अहमद ने उसका पीछा किया और मोबाइल नंबर मांगते हुए उसे परेशान करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: जोया में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर दी धमकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस महिला की तहरीर पर आरोपी मुसीर के खिल...